बिकिनी पहनकर सब कुछ भूली ये मशहूर एक्ट्रेस, 50 की उम्र में ऐसी झूमी कि दिख गए सारे स्ट्रैच मार्क्स

By: Pinki Mon, 18 July 2022 1:01:41

बिकिनी पहनकर सब कुछ भूली ये मशहूर एक्ट्रेस, 50 की उम्र में ऐसी झूमी कि दिख गए सारे स्ट्रैच मार्क्स

कमीडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह अपनी फिटनेस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए मशहूर हैं। 50 साल की उम्र में भी कश्मीरा शाह ने अपनी बॉडी और फीगर को जिस तरह से मेंटेन किया हुआ है उससे हर कोई हैरान है। एक बार फिर उन्होंने अपना हैरान कर देने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वाकई कमाल की लग रही हैं।

उन्होंने जो इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, इसमें भी वह व्हाइट बिकीनी में 'पतली कमर' गाने पर ठुमके लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। साथ ही बालों को हवा में लहरा रही हैं। इस वीडियो में कश्मीरा अपना जलवा बिखेर रही हैं, जिसे देख हर कोई अपनी आहें भर रहा है। वीडियो में कश्मीरा किसी पार्क में पेड़ पौधों के बीच मस्त अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो में कश्मीरा के स्ट्रैच मार्क पर हर किसी की नजरें थम रही हैं।

बता दें कि कश्मीरा ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ऐसे में एक्ट्रेस के पोस्ट प्रेग्नेंसी स्ट्रैच मार्क्स साफ दिखाई दे रहे हैं। कश्मीरा अपनी बॉडी को खुलकर फ्लॉन्ट करने में भरोसा रखती हैं और काफी गर्व भरे अंदाज में इसे दिखाती है।

कश्मीरा शाह ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए एक प्यारा-सा कैप्शन लिखा, 'जंगल को 22 साल हो गए।' बता दें कि फिल्म 'जंगल' को 22 साल हो गए। रामगोपाल वर्मा (Ramgopal Verma) की डायरेक्टेड इस फिल्म में कश्मीरा शाह भी नजर आई थीं। यह गाना भी इन्हीं पर फिल्माया गया था। इसमें इनके अलावा उर्मिला मातोंडकर और फरदीन खान लीड रोल में थे। अब इस वीडियो को फैन्स खासा पसंद कर रहे हैं।

एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को कश्मीरा का ये बिंदास अंदाज काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स कश्मीरा के इस वीडियो को खूब लाइक और शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। ज्यादातर यूजर ने फायर और दिल वाला कमेंट किया है।

एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।'

एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'खूबसूरत फिजिक'।

एक और यूजर ने लिखा है कि '50 की उम्र में कोई इन्हें पीछे छोड़कर तो दिखाए, मुझे तुम पर गर्व है कश्मीरा।'

देती हैं उम्र को मात

कश्मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर बोल्ड फोटो शूट कराती रहती हैं। इन्हें वह इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। कश्मीरा सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े निजी अपडेट भी देती रहती हैं। कश्मीरा शाह को रियलिटी शो 'बिग बॉस' में कई सीजन में देखा गया है। आखिरी बार वह 14वें सीजन में दिखाई दी थीं। कश्मीरा शाह पॉजिटिविटी को लेकर भी लोगों को जागरुक करती रहती हैं। वह अपने इंस्टा पोस्ट्स में लोगों को बताती रहती हैं कि कैसे खुद को नेगेटिव चीजों से दूर रखें।

ये भी पढ़े :

# फोटोग्राफर हुआ naughty, Shweta Tiwari का सरका पल्लू, तुरंत खींच लीं फोटो

# 'दौलत की लालची' कहने वालों पर भड़की सुष्मिता सेन, बोली - हीरे की परख रखने का हुनर रखती हूं

# मंदिरा बेदी के लिए उम्र महज एक नंबर है, बिकिनी टॉप में दिखाया अपना स्वैग

# बोल्डनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी से पीछे नहीं पलक, स्ट्रैप्लेस थाई हाई स्लिट रेड गाउन में ढाया कहर; photos viral

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com